Viral Video: कचोड़ी खाने के लिए ड्राईवर ने बीच में रोक दी ट्रेन, रेलवे ने 5 को किया सस्पेंड
अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा, 'नवाबों के शौक होते हैं इस चक्कर में कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. हाल के दिनों में कुछ ऐसा ही सामने आया है जिसे देखने के बाद सभी भारतीय हैरान हैं क्योंकि भारतीय रेलवे जो अपनी लेट होने के कारण चर्चा में रहता है...
Viral Video: अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा, 'नवाबों के शौक होते हैं इस चक्कर में कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. हाल के दिनों में कुछ ऐसा ही सामने आया है जिसे देखने के बाद सभी भारतीय हैरान हैं क्योंकि भारतीय रेलवे जो अपनी लेट होने के कारण चर्चा में रहता है. इस बार भारतीय रेलवे किसी और वजह से चर्चा में है. दरअसल एक ट्रेन ड्राइवर (Train Driver) ने सिर्फ कचौरी खाने के लिए ट्रेन को रोका. वहीं जब इसका वीडियो लोगों के सामने आया तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें: Pakistan Driver Stop Train to Buy Dahi: दही खरीदने के लिए पाकिस्तानी ड्राईवर ने रोकी ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे गेट के पास एक शख्स हाथ में बैग लिए ट्रैक पर खड़ा है. इसी बीच ट्रेन आ जाती है और वहीं रुक जाती है और वह पैकेट इंजन ड्राइवर पकड़ लेता है. जिसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हो जाती है. इस दौरान गेट बंद होने से दोनों तरफ मौजूद लोग इस वाक्य को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दही खरीदने के ले लोकोपायलट ने बीच में ही ट्रेन रोक दी थी.
देखें वीडियो:
रिपोर्ट के अनुसार, जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो स्टेशन सुपरिटेंडेंट (Station Superintendent) सहित पांच को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें, इस घटना का क्लिप अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग टिप्पणी भी कर रहे हैं. वैसे आपका क्या कहना है?
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

