बॉलीवुड

Akshara Singh-Khesari Lal Yadav के नए होली सॉन्ग 'पिठईया' ने इंटरनेट पर मचाया धमाका, देखें भोजपुरी सॉन्ग Video

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग अपना नया भोजपुरी सॉन्ग वीडियो रिलीज किया है जो इंटरनेट पर काफी धमाका कर रहा है.

Akshara Singh-Khesari Lal Yadav के नए होली सॉन्ग 'पिठईया' ने इंटरनेट पर मचाया धमाका, देखें भोजपुरी सॉन्ग Video
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव (Photo Credit: Instagram)

Akshara Singh-Khesari Lal Yadav Holi Hot Song Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग अपना नया भोजपुरी सॉन्ग वीडियो रिलीज किया है जो इंटरनेट पर काफी धमाका कर रहा है. अक्षरा और खेसारी ने अपना नया होली गीत रिलीज करके अपने फैंस को एक म्यूजिकल ट्रीट दिया है. वीडियो में ये दोनों अपने गजब कर अंदाज में डांस करते दिखे.

वीडियो में अक्षरा और खेसारी देसी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में अपने बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं. गानें में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी फैंस को बेहद पसंद आ रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है. यूट्यूब पर उनके इस गाने को महज 4 घंटे में 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. देखें ये म्यूजिक वीडियो: 

बात दें कि भोजपुरी फिल्मों में अपने हॉटनेस से तड़का लगाने वाली इसी तरह से अपने हॉट और सेक्सी अवतार से फैंस के दिल जीत लेती हैं. समय-समय पर वो अपने भोजपुरी गीत भी रिलीज करके फैंस को खूब इंटरटेन करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).