Good News! इस देश में नवविवाहितों को वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए मिल सकती है इतनी बड़ी रकम, जानें क्या है इसकी वजह
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का एक ऐसा देश भी है, जहां नवविवाहित दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिल रही है और वो देश है जापान. दरअसल, यहां नवविवाहितों को अपने किराए और अन्य लागतों को कवर करने के लिए 600,000 येन यानी 5,700 डॉलर मिल सकते हैं.