Maharashtra Shocker: कोल्हापुर में पत्नी और बेटी ने मिलकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार
कोल्हापुर (Kolhapur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां इचलकरंजी में मंगलवार रात को हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी (36) और बेटी (21) ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि मां-बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान सुजाता (पत्नी) और साक्षी (बेटी) के रूप में हुई है.
- Read in
- English
कोल्हापुर (Kolhapur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां इचलकरंजी में मंगलवार रात को हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी (36) और बेटी (21) ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि मां-बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान सुजाता (पत्नी) और साक्षी (बेटी) के रूप में हुई है. गुरुग्राम में सीरियल किलर का आतंक! 5 महीने में 4 लोगों की ली जिंदगियां, इनके निशाने पर होते थे कैब चालक.
टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मृतक बजरा माला क्षेत्र निवासी शांतिनाथ कटकले अपने परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से मोहल्ले में रह रहा था. मंगलवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़ पड़े. हालांकि, उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पत्नी पड़ोसियों से पहले भागने में सफल रहे और कटकले का भाई घर में घुस गया.
जानकारी के मुताबिक बाद में आरोपी महिलाओं ने थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद इचलकरंजी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिलाओं पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

