Rajasthan: गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बार फिर हुआ शर्मसार, टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ किया घिनौना काम, फिर घोंट दिया गला
राजस्थान के कोटा में गुरु और शिष्य का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है. जहां ट्यूशन टीचर जब अपनी गंदी मंशा पूरी न कर सका तो नाबालिग छात्रा को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी टीचर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में गुरु और शिष्य का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है. जहां ट्यूशन टीचर जब अपनी गंदी मंशा पूरी न कर सका तो नाबालिग छात्रा को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी टीचर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. Delhi: अवैध संबंध को लेकर महिला ने पति की हत्या की, 7 गिरफ्तार
कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केसर सिंह शेखावत ने मंगलवार को बताया कि 15 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद भाग रहे एक निजी ट्यूशन टीचर को गुरुग्राम से गिरफ़्तार किया गया है. उसने नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने की भी कोशिश की थी.
आरोपी शिक्षक की पहचान गौरव जैन (28) के तौर पर हुई है. उस ने 13 फरवरी को रामपुरा सिटी थाने के अंतर्गत बजाजखाना इलाके में स्थित अपने घर के अंदर नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीस पुलिस टीमों का गठन किया था और वे अंततः सोमवार देर रात सफल रहे. दरअसल गौरव जैन गुरुग्राम में उसकी बहन के घर के बाहर से पकड़ा गया, जहां वह छिपने के मकसद से गया था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने सर के बाल भी मुंडवा लिए थे.
एक छात्रा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद भाग रहे एक निजी ट्यूशन शिक्षक को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ़्तार किया गया है। उसने नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने की भी कोशिश की थी: केसर सिंह शेखावत, SP कोटा सिटी, राजस्थान (22.02) pic.twitter.com/g1218O9W3Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गौरव जैन के पुलिस से छिपने के लिए अपनी बहन के पास पहुंचने की संभावना के मद्देनजर वहां एक टीम पहले से तैनात की थी. पुलिस अधिकारी ने कहा "जैन को घरों में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया क्योंकि उसकी बहन टोंक (राजस्थान) में एक पारिवारिक समारोह में थी." आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

