Russia-Ukraine War: CM मनोहर लाल ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से की अपील, कहा- शांत रहें और घबराएं नहीं
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है. इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
चंडीगढ़: यूक्रेन में मौजूदा अनिश्चितताओं और तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वहां फंसे हुए भारतीय राष्ट्रीयता के सभी नागरिकों से आग्रह किया वे शांत रहें और घबराहट व चिंता से दूर रहें. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के साथ निकट सहयोग में हर संभव सहायता प्रदान करेगी. Russia-Ukraine War: रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील.
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है. इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें.
दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण हैं: फोन +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री)। ई मेल: situationroom@mea.gov.in.
यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : cons1.kyiv@mea.gov.in
इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है. भारतीय राष्ट्र के लोगों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है. भारतीय नागरिक ईमेल contactusatfcd@gmail.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

