'आप' नेता प्रियंका कक्कड़ की मांग, कहा- दिल्ली के बेटे केजरीवाल की तरह केंद्र की भाजपा सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए लाए योजना
"आप" की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल ने असल मायनों में महिला सशक्तिकरण की ओर कदम उठाया है. वहीं दूसरी ओर केंद्र की बीजेपी सरकार ने एक बजट पेश किया, जिसमें देश के ऊपर लगभग 200 लाख करोड़ रुपये का कर्जा है, लेकिन देश की महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं है. मोदी सरकार की नीतियों से अमीर और अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब होता जा रहा है.