मनोरंजन

भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद, पंचम बुंदेलखंड महोत्सव में हुईं शामिल (View Pic)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिनमें वह पंचम बुंदेलखंड महोत्सव में शामिल होते हुए दिख रही हैं.

भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद, पंचम बुंदेलखंड महोत्सव में हुईं शामिल (View Pic)
Akshara Singh (Photo Credits: Instagram)

Akshara Singh Seeks Blessings from Bageshwar Dham Sarkar: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिनमें वह पंचम बुंदेलखंड महोत्सव में शामिल होते हुए दिख रही हैं. यह महोत्सव बागेश्वर धाम सरकार (आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी) द्वारा आयोजित 151 कन्याओं के विवाह के लिए आयोजित किया गया था. इस मौके पर उनके साथ अभिनेता से नेता बनें मनोज तिवारी भी दिखाई दिए. भोजपुरी अदाकारा Monalisa ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में ढाया कहर, फैंस बोले - 'आग है आग'

तस्वीर में अक्षरा सिंह लाल साड़ी और भारी ब्राइडल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और महोत्सव में शामिल होने की खुशी व्यक्त की. अपनी पोस्ट में अक्षरा सिंह ने लिखा, "पंचम बुंदेलखंड महोत्सव पूजनीय श्री बागेश्वर धाम सरकार (आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी) द्वारा आयोजित 151 कन्याओं के विवाह जिसमें एक से बढ़कर एक विभूतियां आ रहीं हैं जिसमें मुझे भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने व गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला."

देखें तस्वीर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

जैसे ही अक्षरा सिंह ने ये तस्वीरें शेयर कीं, उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करने लगे. एक फैन ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं अक्षरा." वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "गुरुजी का आशीर्वाद आपके साथ रहे." बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).