Bihar Lok Sabha Elections 2024: 'इंडिया गठबंधन मुस्लिम वोटबैंक के लिए 'गुलामी' या 'मुजरा' करना चाहता है तो करे, मैं SC, ST और OBC के आरक्षण के साथ डटकर खड़ा हूं', बिहार के पाटलीपुत्र में बोले पीएम मोदी (Watch Video)
पीएम ने कहा कि मोदी के लिए संविधान सर्वोपरि है. मोदी के लिए बाबा साहब अंबेडकर की भावना सर्वोपरि है. इंडिया गठबंधन को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करें, उनको वहां जाकर मुजरा करना है तो भी करें. मैं SC, ST और OBC के आरक्षण के साथ डटकर खड़ा हूं और रहूंगा.