Mumbai Shocker: वसई में एक युवक ने दिनदहाड़े अपनी पूर्व प्रेमिका की बीच सड़क पर की बेरहमी से हत्या, वीडियो सामने आने के बाद लोगों के उड़े होश
मुंबई के वसई में एक दिल को दहलानेवाली घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें के युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बड़े लोहे के पाने से सिर पर मारकर उसकी हत्या की.
मुंबई के वसई में एक दिल को दहलानेवाली घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बड़े लोहे के पाने से मारकर उसकी हत्या कर दी . दिन दहाड़े और बीच सड़क पर ये मर्डर किए जाने के कारण लोग हैरान हो गए है. बताया जा रहा है की इस लड़की का मर्डर करने का मकसद ब्रेकअप रहा होगा. वीडियो में आप देख सकते है की लड़की बीच सड़क पर नीचे पड़ी हुई है और आरोपी लड़का हाथ में बड़ा सा लोहे का पाना लेकर है, लड़की की सिर से खून बह रहा है.
इस दौरान लड़का उससे पूछ रहा है की ,' "क्यों किया ऐसा मेरे साथ", इसके बाद ये आरोपी युवक फिर जोर से मृतक लड़की के मुंह पर हाथ में रखा पाना मारता है और फिर पाने को गुस्से से जमींन पर फेंक देता है. इस वीडियो में देख सकते है. सैकड़ो लोग इस लड़के के आसपास है और ये घटना काफी भीडभाड़ वाले इलाकें की है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के साथ ही पुलिस के भी हाथ पांव फुल गए है. ये भी पढ़े :Maharashtra: ठाणे की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर की जमानत याचिका खारिज की
देखें वीडियो :
#SHOCKINGVISUALS : A man brutally kills his lover in the middle of the road with Spanner in Vasai, Asks 'Kyun Kiya Aisa Mere Saath'.
The motive behind the assault was reportedly a recent breakup after a two-year relationship.#Mumbai #Vasai #Murder #Crime #MumbaiMurder… pic.twitter.com/zf139wU2eB
— upuknews (@upuknews1) June 18, 2024
युवती सड़क पर खून से लथपथ पड़ी है. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हमलावर और पीड़ित की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

