देश

Devendra Fadnavis Statement On Vasai Murder: वसई में हुई हत्या के आरोपी को सख्त सजा मिलेगी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दी जानकारी

वसई के गावराई पाडा में आज एक भयानक घटना घटित हुई. जिसमें एक प्रेमी ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका की खुलेआम लोहे के पाने से हत्या कर दी. इस घटना के बाद अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोशल मीडिया ' ट्विटर एक्स ' पर इस घटना को लेकर जानकारी दी है.

Devendra Fadnavis Statement On Vasai Murder: वसई में हुई हत्या के आरोपी को सख्त सजा मिलेगी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दी जानकारी
Credit -Twitter -X

मुंबई के वसई के गावराई पाडा में आज एक भयानक घटना घटित हुई. जिसमें एक प्रेमी ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका की खुलेआम लोहे के पाने से हत्या कर दी. इस घटना के बाद अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोशल मीडिया ' ट्विटर एक्स ' पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है की ,' वसई में एक युवती की बीच सड़क पर हत्या होने की घटना बहुत ही गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है.

मीरा-भाईंदर के पुलिस आयुक्त को इस घटना के संदर्भ में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और इसकी जांच करके , न्यायलय में भी सभी सबूतों के साथ अपना पक्ष रखने और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने के निर्देश दिए गए है. ये भी पढ़े :Mumbai Shocker: सनकी आशिक ने बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड की बेरहमी से की हत्या, मर्डर का सीसीटीवी वीडियो वायरल

देखें ट्वीट :

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में ही नहीं पुरे देश में हलचल मच गई है. इस घटना के वीडियो को देखने के बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए है. बीच सड़क पर सैकड़ो लोगों की भीड़ के सामने एक सिरफ़िरे आशिक ने एक लड़की की जान ले ली. इस घटना को लेकर जहां मृतक लड़की को लेकर लोगों के मन में सांत्वना है तो वही लडकियों की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठने लगे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).