Yavatmal Shocker: पेड़ पर बिजली गिरने से नीचे खड़ी 21 बकरियों की मौत, यवतमाल जिले के चुरमुरा गांव की घटना से गांव के लोगों में खलबली
सोमवार को बकरी ईद मनाई जा रही थी, लेकिन ऐसे में एक बकरी पालनेवाले किसान पर आफत आन पड़ी है. दरअसल यवतमाल जिले के उमरखेड तहसील के चुरमुरा गांव में पेड़ पर बिजली गिरी, इसी दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 21 बकरियों की जगह पर ही मौत हो गई.
सोमवार को बकरी ईद मनाई जा रही थी, लेकिन ऐसे में एक बकरी पालनेवाले किसान पर आफत आन पड़ी है. दरअसल यवतमाल जिले के उमरखेड तहसील के चुरमुरा गांव में पेड़ पर बिजली गिरी, इसी दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 21 बकरियों की जगह पर ही मौत हो गई. पेड़ के नीचे बकरियों के झुंड को बारिश से बचाने के लिए बकरी पालक उन्हें लेकर गया था.
इसी दौरान ये घटना हुई. सोमवार शाम को हुई इस घटना के कारण गांव में खलबली मच गई. बताया जा रहा है की शाम को अचानक तेज आंधी शुरू हुई और बिजली के गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई. जिसके कारण इन्हें पेड़ के नीचे लेकर जाया गया. चुरमुरा गांव के बंजारा समूह के समाधान राठोड ये बकरी पालनेवाला व्यक्ति करीब 80 बकरियों को चराने के लिए जंगल में लेकर गया था. दोपहर तेज धुप थी, लेकिन शाम होते -होते बादल छा गए और बारिश होने लगी थी. ये भी पढ़े :Weather Forecast: पूर्वोत्तर में भारी बारिश तो उत्तर भारत में लू का प्रकोप, IMD ने मौसम पर दिया ये अपडेट
इस दौरान ये बकरीपालक पेड़ के नीचे इन बकरियों को ले गया. इसी दौरान ये हादसा हुआ. मजदूरी करके और बकरियां को पालकर अपनी आजीविका चलानेवाले परिवार पर अब संकट आ गया है. गनीमत है की इस समय किसी व्यक्ति की जान नहीं गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही उमरखेड के तहसीलदार राजू सूरडकर ये वेटेरनरी डॉक्टर को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे . सभी बकरियों का पोस्टमॉर्टेम किया गया. इस दौरान बकरीपालक ने नुकसान भरपाई की मांग की है. इस घटना के बाद किसान और नागरिकों में भी डर का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

