Weather Forecast: पूर्वोत्तर में भारी बारिश तो उत्तर भारत में लू का प्रकोप, IMD ने मौसम पर दिया ये अपडेट
Representational Image | PTI

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, 17 जून को कहा कि अगले तीन से पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत, मुख्य रूप से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) होने की संभावना है. IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि उत्तर भारत में लू चलने की संभावना है. उन्होंने कहा, "बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है." सेन ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आंधी-तूफान से संबंधित ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बिहार और झारखंड में आज, 17 जून को भीषण लू चलने की संभावना है.