Jalna Protest: आरक्षण के मुद्दे को लेकर जालना में ओबीसी समाज आक्रामक, धुले -सोलापुर मार्ग पर किया रास्ता रोको
मराठा आरक्षण के बाद अब ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को को लेकर रस्ते पर खड़ा हुआ है. अनशन पर बैठे लक्ष्मण हाके की सरकार द्वारा सुध नहीं लेने के कारण ओबीसी समाज आक्रामक हो गया है.
मराठा आरक्षण के बाद अब ओबीसी समाज आरक्षण के मुद्दे को लेकर रस्ते पर खड़ा हुआ है. अनशन पर बैठे लक्ष्मण हाके की सरकार द्वारा सुध नहीं लेने के कारण ओबीसी समाज आक्रामक हो गया है. जालना में ओबीसी समाज ने धुले -सोलापुर सड़क को देर तक रोका रखा था. वडी गोद्री में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोको आंदोलन किया.
ओबीसी समाज के लोग सड़क पर उतर जाने की वजह से काफी देर तक तनावपूर्ण वातावरण रहा. लक्ष्मण हाके का आज अनशन का छठा दिन है , जिसके कारण हाके की तबियत खराब हो रही है, ऐसा होते हुए भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है. जिसके कारण ओबीसी समाज के लोग आक्रामक हो गए. ये भी पढ़े :Nana Patole Viral Video: कांग्रेस नेता नाना पटोले का अपने कार्यकर्ता से पैर धुलाने का वीडियो वायरल, सफाई में कहा- खुद से धोया पैर
देखें ट्वीट :
जालन्यात ओबीसी समाज आक्रमक, धुळे- सोलापूर महामार्गावर रास्तारोको...#Saamtv #Jalna #Jalnanews #OBC #OBCProtesthttps://t.co/cDHH7obB2Z
— SaamTV News (@saamTVnews) June 18, 2024
इस दौरान बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और लोग सड़क पर उतरने की वजह से काफी देर तक यातायात ठप्प रहा. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. ओबीसी समाज के लोगों ने मांग की है की सरकार ने जल्द से जल्द फैसला जारी करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

