Nashik Trimbakeshwar Temple: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा गार्डों ने की धक्का-मुक्की और मारपीट, कलेक्टर ने लिया बड़ा निर्णय
नाशिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने आएं श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है. अब इस घटना के सामने आने के बाद नाशिक के कलेक्टर ने मामले की जांच और कार्रवाई करने के आदेश दिए है.
नाशिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने आएं श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है. अब इस घटना के सामने आने के बाद नाशिक के कलेक्टर ने मामले की जांच और कार्रवाई करने के आदेश दिए है. जानकारी के मुताबिक़ नाशिक के महेंद्र सूर्यवंशी अपने माता-पिता के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे.
जब वे दर्शन कर रहे थे तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बाहर जाने के लिए जल्दबाजी की. उस वक्त महेंद्र की सुरक्षा गार्डों से बहस हो गई. इसके बाद सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. ये भी पढ़े :वाराणसी में PM मोदी के ग्रैंड वेलकम की तैयारी, ढोल-नगाड़े, पुष्प वर्षा के साथ होगा प्रधानमंत्री का स्वागत
इस संबंध में कलेक्टर जलज शर्मा ने कहा कि कल त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान नाशिक के सूर्यवंशी परिवार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने के मामले में जानकारी ली गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर शर्मा ने यह भी बताया कि हम यह प्रयास कर रहे हैं कि त्र्यंबकेश्वर आने वाले भक्तों को समय पर दर्शन हो और उन्हें प्रशासन और मंदिर प्रशासन से उचित सुविधाएं मिले.
इस घटना के बारे में मंदिर समिति के विश्वस्त पुरुषोत्तम कडलग ने जानकारी देते हुए बताया की ,' लगातार छुट्टियां होने कारण मंदिर में काफी भीड़ थी. भीड़ ज्यादा होने की वजह से सुरक्षा रक्षकों ने श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन इन लोगों ने चार धाम का तीर्थ चढाने की मांग की.इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला का पैर फंसने के कारण वो नीचे गिर पड़ी और इसी कारण विवाद हुआ. उन्होंने कहा की इस मामले की जांच की जा रही है और जांच करके कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

