देश

BJP Attack on Lalu Yadav: लालू यादव पर भड़की बीजेपी, कहा- देश को तोड़ना चाहता है इंडिया गठबंधन- VIDEO

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ लालू यादव ने बहुत ही निचले स्तर के शब्द प्रयोग किए गए हैं.

BJP Attack on Lalu Yadav: लालू यादव पर भड़की बीजेपी, कहा- देश को तोड़ना चाहता है इंडिया गठबंधन- VIDEO
Sudhanshu Trivedi | Credit- ANI

BJP Attack on Lalu Yadav: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ लालू यादव ने बहुत ही निचले स्तर के शब्द प्रयोग किए गए हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार के विषय में बात कही है. पीएम नरेंद्र मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वह सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं.

जब उन्होंने खुद को देश के लिए समर्पित करने के लिए अपना परिवार छोड़ा, उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है.

यह भी पढ़ें: PM Modi on Lalu Yadav: 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं’, पीएम मोदी का लालू यादव को जवाब

वीडियो देखें: 

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीएम मोदी हिंदू नहीं हैं. इंडिया गठबंधन के हिसाब से देश में कोई भी हिंदू नहीं है. ये लोग भारत को टुकड़ों में देखना चाहते हैं. एक परिवार ने राजनीति में आने के लिए देश को विभाजित किया. ये चाहते हैं कि फिर देश का विभाजन हो और ताकि उन्हें देश के कम से कम एक हिस्से पर शासन करने का मौका मिल सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).