Video: चोर मंदिर में आया, शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया और फिर मौका देखकर तांबे का कलश ही चुरा लिया, कानपुर के नवाबगंज का वीडियो हुआ वायरल
भगवान के मंदिर में चोरी की घटनाएं कुछ दिनों से ज्यादा देखने में आई है. कानपुर के नवाबगंज में एक ऐसी ही चोरी की घटना सामने आई है. जिसमें एक चोर शिव मंदिर में पहुंचता है, प्रणाम करता है, शिवलिंग पर जल चढ़ाता है और तांबे का कलश लेकर निकल जाता है.