Video: दबंगों ने की हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, महिला स्टाफ को भी धकेला, नोएडा के जेपी हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने
उत्तरप्रदेश के नोएडा में आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होते है.शहर के दबंग लोग बेखौफ होते जा रहे है. मारपीट की ऐसी ही और एक घटना हॉस्पिटल से सामने आई है. जहांपर दो लोगों ने जेपी हॉस्पिटल में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की ओर महिला स्टाफ को भी धकेला.
Video: उत्तरप्रदेश के नोएडा में आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होते है.शहर के दबंग लोग बेखौफ होते जा रहे है. मारपीट की ऐसी ही और एक घटना हॉस्पिटल से सामने आई है. जहांपर दो लोगों ने जेपी हॉस्पिटल में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की ओर महिला स्टाफ को भी धकेला. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
वीडियो में आप देख सकते है की लिफ्ट के भीतर कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड से बहस कर रहे होते है, देखते ही देखते बहस विवाद में बदल जाती है और इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की दो लोग जमकर पिटाई करते है. वीडियो में देखा जा सकता है की सिक्यूरिटी गार्ड को एक शख्स जोर से धक्का देता है और इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड नीचे गिर जाता है और फिर दो लोग मिलकर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई करते है. ये भी पढ़े :Video: सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई आई सामने, पार्किंग को लेकर युवक को डंडे से पीटा, नोएडा की पॉश सोसाइटी का वीडियो आया सामने
नोएडा में हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट
Noida : जेपी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और महिला स्टाफ के साथ दबंगों ने की मारपीट। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दबंगों ने महिला स्टाफ का भी लिहाज़ नहीं किया।
#Noida #NoidaPolice @Uppolice @CMOfficeUP @dgpup pic.twitter.com/IrPpJCWG17
— Vikrant pratap 'निडर' (@vikrantpratap0) September 18, 2024
महिला स्टाफ बीच बचाव का प्रयास करती है तो ये लोग उसे भी धक्का देते है, जिसके कारण वह भी नीचे गिर जाती है. इस घटना के बाद पुलिस तक भी मामला पहुंच गया है और इसको लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है. जानकारी के मुताबिक़ इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @vikrantpratap0 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

