Video: सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई आई सामने, पार्किंग को लेकर युवक को डंडे से पीटा, नोएडा की पॉश सोसाइटी का वीडियो आया सामने
नोएडा के एक बड़ी सोसाइटी में मारपीट की घटना सामने आई है. जिसमें पार्किंग को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स की एक युवक के साथ मारपीट हुई. इस दौरान गार्ड्स ने युवक को डंडे से भी मारा.
Video: नोएडा के एक बड़ी सोसाइटी में मारपीट की घटना सामने आई है. जिसमें पार्किंग को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स की एक युवक के साथ मारपीट हुई. इस दौरान गार्ड्स ने युवक को डंडे से भी मारा. इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है.इस मारपीट में युवक को चोटें आई है और उसने सिक्योरिटी गार्ड्स के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है.
ये पूरी घटना सेक्टर-39 कोतवाली की है. जानकारी के मुताबिक़ सेक्टर -46 में रहनेवाले गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के रहनेवाले नवनीत यादव की शिकायत के मुताबिक़ गुरुवार को वो अपने दोस्त के साथ सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर अपनी गाड़ी पार्क करने की बात कर रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें हर महीने 5 हजार रूपए देने की मांग की. इसके बाद यादव ने विरोध किया तो सिक्योरिटी गार्ड ने अपने साथी को बुला लिया. ये भी पढ़े :Noida Shocker: नोएडा में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज
सिक्योरिटी गार्ड और शख्स के बीच मारपीट
नोएडा सेक्टर 46 के गार्डेन ग्लोरी में मारपीट....
- लात घूसे और डंडे से एक युवक की कार रहे है पिटाई.#UttarPradesh #Noida #NoidaSector46 #Crime #ViralVideo #Nedricknews @noidapolice @noida_police @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/EmGfFyy2qy
— Nedrick News (@nedricknews) September 14, 2024
इसके बाद इनके बीच मारपीट शुरू हुई. वीडियो में देखा जा सकता है की मारपीट के बीच एक शख्स डंडा लेकर भी पहुंचता है और यादव को पीटता है, पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया है की उनके साथ मारपीट की और उनकी चेन भी छीन ली गई. पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

