Dhule Shocker: गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से 3 बच्चों की मौत, धुले के चितोड गांव की घटना
आज गणपति विसर्जन के दिन धुले शहर के चितोड़ गांव से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें गणपति विसर्जन के जुलुस में शामिल ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई.
Dhule Shocker: आज गणपति विसर्जन के दिन धुले शहर के चितोड गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें गणपति विसर्जन के जुलुस में शामिल ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई. इस एक्सीडेंट में 6 लोग घायल हुए है. इस एक्सीडेंट के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई.
घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है की गणपति विसर्जन के जुलुस के दौरान ये हादसा हुआ.जानकारी के मुताबिक़ जुलुस चल रहा था, अचानक ट्रैक्टर से ड्राइवर का नियंत्रण छुट गया और वह जुलुस की भीड़ में घुस गया. जिसके कारण भगदड़ मच गई. ये भी पढ़े :Maharashtra Road Accident: धुले में पिकअप वैन और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, चार घायल
कुछ समझने से पहले ही जुलुस में शामिल तीन बच्चे इस ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. जिसमें इन तीनों की मौत हो गई. मृतक बच्चों के नाम परी बागुल, शेरा सोनवने और लड्डू पावरा है. ये सभी चितोड गांव के रहनेवाले थे. इस घटना के बाद सभी की खुशियां मातम में बदल गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

