Nagpur Shocker: छोटी बहन के सामने 9 साल की मासूम के साथ बलात्कार, चुप रहने के लिए थमाएं 20 रुपए, पुलिस दरिंदे की तलाश में जुटी
महाराष्ट्र के नागपुर में पारडी इलाके से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 9 साल की बच्ची का रेप , उसी के छोटी बहन के सामने किया गया. इस दौरान पीड़ित बच्ची के छोटी बहन को चुप रहने के लिए दरिंदे से 20 रुपए भी दिए.
Nagpur Shocker: महाराष्ट्र के नागपुर में पारडी इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 9 साल की बच्ची का रेप , उसी के छोटी बहन के सामने किया गया. इस दौरान पीड़ित बच्ची के छोटी बहन को चुप रहने के लिए दरिंदे से 20 रुपए भी दिए. इस घटना के बाद शहर के लोगों में काई आक्रोश है.
जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित बच्ची के माता -पिता मजदुर है और इस घटना के समय वे काम पर गए हुए थे. ये परिवार पहले गोंदिया में रहता था, कुछ महीने पहले ही ये लोग नागपुर आएं है. जानकारी के मुताबिक़ जिस बच्ची के साथ ये हुआ है उसके पिता का कुछ साल पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके के बाद ये लोग गोंदिया चले गए थे. ये भी पढ़े :Nagpur: नागपुर का स्कूल शिक्षक दो लड़कियों से छेड़छाड़, नौ लड़कों की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार
बताया जा रहा है की रविवार को सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे. घर में 9 साल की पीड़ित बच्ची और उसकी छोटी बहन जो 5 साल की है, वह मौजूद थी. शाम 4 बजे समय एक व्यक्ति घर में बच्चियों के माता-पिता के बारे में पूछताछ करने के बहाने घुसा और 9 साल की बच्ची के साथ उसी के छोटी बहन के सामने दुष्कर्म किया.
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. शाम को इस पूरी घटना की जानकारी बच्ची ने माता-पिता को दी. माता -पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है. इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक़ आरोपी परिवार का परिचित हो सकता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें भी बनाई है.पुलिस ने आरोपी पर धारा 63 और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

