Nagpur: नागपुर का स्कूल शिक्षक दो लड़कियों से छेड़छाड़, नौ लड़कों की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने और नौ लड़कों की पिटाई के आरोपों में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो छात्राओं ने सदर इलाके में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से शिकायत की कि 47 वर्षीय शिक्षक ने अश्लील हरकतें कीं और उनसे छेड़छाड़ की.
नागपुर, 11 सितंबर : महाराष्ट्र के नागपुर में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने और नौ लड़कों की पिटाई के आरोपों में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो छात्राओं ने सदर इलाके में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से शिकायत की कि 47 वर्षीय शिक्षक ने अश्लील हरकतें कीं और उनसे छेड़छाड़ की.
अधिकारी ने बताया कि ऐसी शिकायतें भी हैं कि शिक्षक ने नौ लड़कों की पिटाई की. प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है.सदर पुलिस अधिकारी ने बताया कि समिति ने कहा है कि शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की और छात्रों की पिटाई की. इसके बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. यह भी पढ़ें : मप्र के सहकारी दुग्ध संघों का संचालन एनडीडीबी को सौंपा जाएगा, विरोध में उतरी कांग्रेस
पुलिस ने मंगलवार को स्कूल में गणित और इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

