India vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 1 Live Score: आर अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 270 के पार
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Live Score: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. भारत ने 165 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. इसके बाद आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. आर अश्विन के बाद रविंद्र जडेजा ने भी 73 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
Ravindra Jadeja joins the party with his 21st Test FIFTY 👌🙌
Live - https://t.co/jV4wK7BgV2… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/ygmMlagxwk
— BCCI (@BCCI) September 19, 2024
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच
पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी: 243/6 (61 ओवर) (यशस्वी जायसवाल 56, ऋषभ पंत 39, रोहित शर्मा 6 रन, विराट कोहली 6 रन और शुभमन गिल 0, केएल राहुल 16 रन)
पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: (हसन महमूद 51/4, तस्कीन अहमद 47/0, नाहिद राना 60/1, मेहदी हसन मिराज 42/1)
बता दें की भारतीय टीम एक लम्बे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 9 मैचों में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रा के साथ 74 अंक है और टीम पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान का उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में सूफड़ा साफ करके के आ रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 33 अंक है और टीम चौथे स्थान पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

