GST की दूसरी वर्षगांठ आज, नए सुधारों को पेश करेगी मोदी सरकार
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) व्यवस्था को लागू हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं. जीएसटी को संसद के केंद्रीय हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में 30 जून, 2017 की मध्यरात्रि को लागू किया गया था जिसके बाद यह एक जुलाई, 2017 से प्रभाव में आया था. जीएसटी के क्रियान्वयन की दूसरी वर्षगांठ पर सोमवार को सरकार इस अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में कुछ और सुधार पेश करेगी.