कर्नाटक: बागी विधायकों की याचिका पर SC में 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, कुमारस्वामी बोले- मैं बहुमत परीक्षण के लिए तैयार
कर्नाटक में जारी सियासी उठापटक के बीच सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में स्पीकर से अपना बहुमत साबित करने वक्त मांगा है. कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हुआ, उसके बाद वह अपना बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं. उधर, कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को होने वाली अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है.