बिहार: राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर वार, कहा- सरकार के निक्कमेपन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा, 'नीतीश जी, प्रवचन मत देना कि बुखार, लू, गर्मी और सुखाड़ की तरह बाढ़ में भी प्रकृति का दोष है. बचाव व राहत कार्य भी अगर प्रकृति ने ही करना है तो आप और आपके मंत्री क्या भजन-कीर्तन करने बैठे है? सरकार के निक्कमेपन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर है. शर्म तो नहीं आ रही होगी?'