मुंबई डोंगरी इमारत हादसा: प्रियंका गांधी ने घटना पर जताया दुख, कहा- समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं होती
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुंबई में चार मंजिला रिहायशी इमारत के गिरने की घटना पर मंगलवार को दुख जताया है
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मुंबई में चार मंजिला रिहायशी इमारत के गिरने की घटना पर मंगलवार को दुख जताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते कारगर कार्रवाई क्यों नहीं होती ? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई में चार मंजिला इमारत के मलबे में फंसे लोगों के सकुशल होने की कामना करती हूं. दुखी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। राहत और बचाव कार्य में कांग्रेसजन यथासंभव सहयोग करें.’’
प्रियंका गांधी ने वहीं आगे ट्वीट करते हुए कहा है कि हाल में घटी ये तीसरी घटना है. आखिर क्यों समय रहते इस पर कुछ एक्शन नहीं लिया जाता? उनके इस ट्विट को लेकर इशारा इस तरफ था कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाये तो शायद इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है. यह भी पढ़े: मुंबई के डोंगरी इमारत हादसे पर भड़का ये फिल्म निर्देशक, कहा- दोषी अधिकारियों पर लगे मर्डर का आरोप
मुंबई में एक चार मंजिला इमारत में फंसे लोगों की सकुशलता की प्रार्थना करती हूँ। मेरी संवेदनाएँ दुखी परिवारों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य में कांग्रेसजन यथासंभव सहयोग दें।
हाल में घटी ये तीसरी घटना है। आखिर क्यों समय रहते इस पर कुछ एक्शन नहीं लिया जाता?#MumbaiBuildingCollapse
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 16, 2019
बता दें कि मंगलवार को मुंबई के डोंगरी इलाके में स्तिथ चार मंजिला इमारत धरासाई हो गई. इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.
(इनपुट आईएनएस)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

