Mumbai Local Train Update: मुंबईकर ध्यान दें! 8 मार्च को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
मुंबई में रविवार, 8 मार्च 2026 को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर मेगा ब्लॉक और जम्बो ब्लॉक घोषित किया गया है. रखरखाव कार्यों के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ देरी से चलेंगी.
Mumbai Local Train Update: मुंबई में रविवार, 8 मार्च 2026 को यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. रेलवे प्रशासन ने पटरियों के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के लिए सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न तीनों लाइनों पर मेगा और जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है. इस ब्लॉक के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ सेवाएं 20 मिनट तक की देरी से चल सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.
वेस्टर्न रेलवे: माहिम और सांताक्रुज के बीच जम्बो ब्लॉक
पश्चिम रेलवे पर रविवार रात को माहिम और सांताक्रुज स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर रात 1:00 बजे से सुबह 4:30 बजे तक जम्बो ब्लॉक रहेगा. इस अवधि के दौरान स्लो लाइन की ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा. यह भी पढ़े: Mumbai Local Mega Block: 15 फरवरी को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रेल सेवा होगी प्रभावित, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने के कारण, इस दौरान उपनगरीय ट्रेनें महालक्ष्मी, प्रभादेवी और माटुंगा रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी. वहीं, लोअर परेल, माहिम और खार रोड स्टेशनों पर ट्रेनों का डबल हॉल्ट होगा.
सेंट्रल रेलवे: माटुंगा-मुुलुंड के बीच मेगा ब्लॉक
मध्य रेलवे की मुख्य लाइन (Main Line) पर माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11:20 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा.
ब्लॉक के दौरान फास्ट लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा.
इसके परिणामस्वरूप, लोकल सेवाएं अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी से चलेंगी.
कल्याण और डोंबिवली के बीच 7 और 8 मार्च की दरमियानी रात (1:45 AM से 4:15 AM) भी रखरखाव का काम किया जाएगा.
CSMT से रात 12:08 बजे कल्याण के लिए छूटने वाली लोकल केवल ठाणे तक ही चलेगी.
हार्बर लाइन: कुर्ला और वाशी के बीच सेवाएं प्रभावित
हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी के बीच सुबह 11:10 बजे से दोपहर 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस ब्लॉक के कारण CSMT से वाशी, बेलापुर और पनवेल के बीच चलने वाली सभी अप और डाउन सेवाएं रद्द रहेंगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने निम्नलिखित वैकल्पिक व्यवस्था की है:
- CSMT और कुर्ला के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
- पनवेल और वाशी के बीच भी विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
- ठाणे-वाशी/नेरुल और उरण रूट पर ट्रेनें अपने नियमित समय के अनुसार चलती रहेंगी.
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ब्लॉक के समय को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा शुरू करें. स्टेशन परिसर में होने वाली भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक परिवहन माध्यमों का उपयोग करने का भी सुझाव दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2026 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

