देश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी पर लगा 9 साल की बच्ची से रेप के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित मस्जिद के मौलवी पर 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज की थी कि मौलवी ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है. मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी पर लगा 9 साल की बच्ची से रेप के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(Photo Credits-ANI Twitter)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के अंदर स्थित मस्जिद (Mosque) के मौलवी पर 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस (Police) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी (Cleric) मोहम्मद अहमद (Mohmmad Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया है. अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि (SSP Aligarh Akash Kulhari) ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज की थी कि मौलवी ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है. मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलवी ने नाबालिग बच्ची के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया.

बताया जा रहा है कि मोहम्मद अहम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मस्जिद में नमाज पढ़ाता है और वह नाबालिग बच्ची को भी घर पर कुरान और उर्दू पढ़ाने जाता था. इस दौरान मौलाना ने मासूम बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें- अलीगढ़: BJP की सदस्‍यता मुस्लिम महिला को महंगी पड़ी, मकान मालिक ने घर छोड़ने को कहा

घटना की जानकारी परिजनों को हुई थी तो पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).