Karnataka Floor Test: राज्यपाल का स्पीकर को संदेश- आज ही हो विश्वासमत पर मतदान, कांग्रेस ने कहा- गवर्नर न दें दखल
कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला ने विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को लिखा है कि आज (गुरुवार) दिन के खत्म होने तक कुमारस्वामी सरकार को लेकर विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. वहीं, कांग्रेस विधायक एच. के. पाटिल ने कहा कि संविधान के अनुसार, राज्यपाल को सत्र की कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.