Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Day 2 Live Score Update: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला 6 मार्च से पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में खेला जा रहा हैं. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच इस दौरे का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला यानी डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 रन बना लिया थे. आज यानी 7 मार्च को दूसरे दिन का खेल जारी हैं. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup Final: इन 3 भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बरपाया कहर, टी20 में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड में जारी इकलौते टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त हासिल कर ली है. मुकाबले के दूसरे दिन अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 323 के स्कोर पर सिमट गई. इस टीम ने 58 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. यहां से एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया. एलिस पेरी 116 गेंदों 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 240 तक पहुंचा दिया.
बेथ मूनी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इसके बाद सदरलैंड ने 171 गेंदों में 17 चौकों के साथ 129 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बढ़त दिलाई. लूसी हैमिल्टन ने टीम के खाते में 23 रन का योगदान दिया, जबकि अलाना किंग ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए. स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.
इससे पहले, भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिगेज ने 84 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 35 रन का योगदान दिया. काश्वी गौतम ने 34 रन की नाबाद पारी खेली. मेजबान टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट निकाले. 2 विकेट डार्सी ब्राउन के हाथ लगे. 1 विकेट एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट हासिल किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी थी. अब दोनों देशों की निगाहें इस इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच पर है.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY