एक्टर चन्दन रॉय सान्याल और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भोजपुरी बॉन्डिंग!
चन्दन रॉय सान्याल ने अपनी फिल्मों में अभी तक काफी अलग-अलग किरदार निभाये हैं और दर्शकों को अपने हर किरदार से आकर्षित किया है. हम सभी यह जानते हैं कि चन्दन फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है और दर्शकों को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आया है.
चन्दन रॉय सान्याल (Chandal Roy Sanyal) ने अपनी फिल्मों में अभी तक काफी अलग-अलग किरदार निभाये हैं और दर्शकों को अपने हर किरदार से आकर्षित किया है. हम सभी यह जानते हैं कि चन्दन फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है और दर्शकों को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आया है.
फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) के जरिये चन्दन एक बार फिर अपने फैन्स के लिए मसाला कॉमेडी लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में चन्दन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के जिगरी यार का किरदार निभा रहे हैं जहाँ दोनों ही बखूबी भोजपुरी भाषा का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे.
चंदन कहते हैं - फिल्म जबरिया जोड़ी में मै सिद्धार्थ मल्होत्रा के दोस्त का किरदार निभा रहा हूं. फिल्म में हमने बहुत भोजपुरी बोली है इतना ही नहीं मै इस फिल्म कुछ गाने गाते हुए नजर आऊंगा. इसके बाद जब भी ऑफ टाइम होता था तो सिद्धार्थ और मै फिल्म के सेट पर भी भोजपुरी में गपशप और मस्ती किया करते थे.
इसके अलावा चंदन कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाय हैं, चाहे वह संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) की फिल्म जज़्बा हो या फिल्म "मंटो" में मंटो के बहुत प्यारे दोस्त हो. इसके अलावा चन्दन रॉय सान्याल रंग दे बसंती, कमीने, फालतू,' डी-डे ', जब हैरी मेट सेजल और शेफ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. चन्दन की फिल्म आइलैंड सिटी, वेनिस फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा रह चुकी है. चन्दन की आगामी फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

