स्वतंत्रता दिवस 2019 के मौके पर पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने मार गिराए 3 पाकिस्तानी जवान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा. दरअसल, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. इस बीच, न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए हैं.