तेलंगाना में पुलिस ने 2 बकरियों को किया 'गिरफ्तार', ये है वजह
तेलंगाना के करीमनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, करीमनगर के हुजूराबाद में पुलिस ने दो बकरियों को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि बकरियों ने तेलंगाना सरकार के हरित अभियान के तहत लगाए गए पौधों को खा लिया. हालांकि, पुलिस ने बकरियों के मालिक पर एक हजार का जुर्माना लगाने के बाद इन्हें छोड़ दिया है.