पटना में राबड़ी आवास से रोती हुई निकलीं तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय, देखें Video
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय का यह वीडियो शुक्रवार का है जब वह लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकल रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय घर से रोते हुए बाहर निकलीं और अपने पिता चंद्रिका राय द्वारा भेजी गई कार में बैठकर मायके चली गईं.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय का यह वीडियो शुक्रवार का है जब वह लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास से बाहर निकल रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय घर से रोते हुए बाहर निकलीं और अपने पिता चंद्रिका राय (Chandrika Rai) द्वारा भेजी गई कार में बैठकर मायके चली गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय काफी परेशान नजर आ रही हैं और उनके साथ कोई भी नहीं है. ऐश्वर्या राय का रोता हुआ यह वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.
ज्ञात हो कि लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की ऐश्वर्या राय से शादी मई 2018 में हुई थी. हालांकि, शादी के पांच महीने बाद ही तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के रिश्तों में खटास इस कदर बढ़ गई थी कि तेज प्रताप ने उनसे अलग होने का मन बना लिया और पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी. यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या का आरोपः तेज प्रताप यादव पीते हैं गांजा और नशे में घाघरा-चोली पहन बन जाते थे राधा.
देखें वीडियो-
लालू यादव की बहू ऐश्वर्या की रोती हुई ये तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि लालू परिवार किन मुसीबतों में घिरा हुआ है।
तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी डाली हुई है जिसके बाद ऐश्वर्या ने सुसराल छोड़ दिया था, आज राबड़ी आवास के बाहर की तस्वीरें दिल दुखाने वाली हैं। pic.twitter.com/iYSstpBi0T
— Utkarsh Kumar Singh (@UtkarshSingh_) September 13, 2019
पिछले महीने तलाक के मामले की सुनवाई के संबंध में ऐश्वर्या राय पटना पारिवारिक अदालत के समक्ष पेश हुई थीं. बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार के वैशाली जिले के महुआ से विधायक हैं. वह पूर्व में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

