ऐश्वर्या का आरोपः तेज प्रताप यादव पीते हैं गांजा और नशे में घाघरा-चोली पहन बन जाते थे राधा
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अदालत में घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट में शिकायत की है.. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि एक बार तो तेज प्रताप गांजे के नशे में घाघरा-चोली पहनकर राधा बनकर नाचे भी थे. ऐश्वर्या का कहना है कि एक दिन गांजा के नशे में उनसे तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये तो भगवान शिव का प्रसाद है.
पटना. आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (RJD Chief Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अदालत में घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट में शिकायत की है. ऐश्वर्या ने तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) पर सनसनीखेज़ आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि वो गांजा पीने के आदी हैं. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि एक बार तो तेज प्रताप गांजे के नशे में घाघरा-चोली पहनकर राधा बनकर नाचे भी थे. बता दें, तेज प्रताप यादव का ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के साथ तलाक का केस चल रहा है. तेज प्रताप की ओर से फाइल किए गए केस के जवाब में ऐश्वर्या ने ये बातें कोर्ट में कही हैं.
ऐश्वर्या का कहना है कि एक दिन गांजा के नशे में उनसे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि ये तो भगवान शिव का प्रसाद है. इसके अलावा ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा कि उन्हें उस समय हैरानी हुई कि जब उन्हें पता लगा कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) देवी-देवताओं के जैसे कपड़े पहनते हैं. यह भी पढ़े-पत्नी ऐश्वर्या से तलाक पर तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-घुट-घुट कर नहीं जीना चाहता
#WATCH: RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple in Patna before leaving for Baba Baidyanath Dham in Deoghar pic.twitter.com/gdBViBmofH
— ANI (@ANI) July 31, 2018
ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने आगे कहा कि उन्होंने इसकी चर्चा जब तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) की मां और बहन से की तो उन्हें आश्वासन दिया कि अब दोबारा वो ऐसा नहीं करेंगे.
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी मई, 2018 में हुई थी. शादी के 5 महीने बाद ही तेज प्रताप ने तलाक का केस किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

