पत्नी ऐश्वर्या से तलाक पर तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-घुट-घुट कर नहीं जीना चाहता
रांची में पिता लालू यादव से मिलने से ठीक पहले तेज प्रताप ने तलाक पर पत्रकारों से कहा, ''मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता, इसका कोई फायदा नहीं है. इसलिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे."
पटना: मुश्किलों में घिरा लालू परिवार अब टूटने की कगार पर है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने जा रहे हैं. उन्होंने पटना की अदालत में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल की. इस खबर के बाद से ही लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है. तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक की खबर पर सभी हैरान हैं कि आखिर मात्र 5 महीनों में ऐसा क्या हुआ है कि नव-विवाहित जोड़ा इतनी जल्दी इतना बड़ा फैसला ले रहा है. मामले पर ऐश्वर्या और लालू परिवार अब तक चुप्पी साधे हुए है, लेकिन तेज प्राताप ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता.
रांची में पिता लालू यादव से मिलने से ठीक पहले तेज प्रताप ने तलाक पर पत्रकारों से कहा, ''मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता, इसका कोई फायदा नहीं है. इसलिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे."
It is true that I have filed a petition. Ghut-ghut ke jeene se toh koi fayeda hai nahi: Tej Pratap Yadav, on filing for divorce from Aishwarya Rai pic.twitter.com/rt3tpUk3mP
— ANI (@ANI) November 3, 2018
आरजेडी नेता तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में पत्नी पर क्रूरता का आरोप लगाया है. अर्जी में लिखा गया है कि दांपत्य जीवन में उन्हें पत्नी के व्यवहार से काफी दुख पहुंचा है इसलिए वे तलाक लेने का फैसला कर रहे हैं. तेज प्रताप की तलाक की अर्जी एकतरफा है. ऐश्वर्या ने अभी तक तलाक में अपनी सहमति नहीं दी है. यह भी पढ़ें- बेटे के तलाक की अर्जी की खबर सुनकर बिगड़ी लालू की तबियत, तेजप्रताप अस्पताल के लिए हुए रवाना
तेजप्रताप ने पटना व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिसे अदालत ने सूचीबद्ध कर लिया है. अदालत ने इस अर्जी को सूचीबद्ध करते हुए केस नंबर 1208/2018 देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 नवंबर तय की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

