देश

Tej Pratap Yadav And Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, वीडियो शेयर कर बोले- 'जल्द ही आने वाला है कुछ रोमांचक'

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ इसे किसी नए प्रोजेक्ट का टीजर बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रचार अभियान से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है.

Tej Pratap Yadav And Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, वीडियो शेयर कर बोले- 'जल्द ही आने वाला है कुछ रोमांचक'

Tej Pratap Yadav Posts Video With Mallika Sherawat: जन शक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर साझा किया है. वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, "Something Exciting Coming Soon", जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. Tej Pratap Yadav Viral Video: पटना में 'डांसिंग कार' देख रुके तेज प्रताप यादव; कार सवारों को दी 'होटल जाने' की सलाह

वीडियो में क्या दिखा?

सामने आए वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों किसी विषय पर बातचीत करते दिखाई देते हैं. इस दौरान तेज प्रताप यादव अपने मोबाइल फोन में कुछ दिखाते हैं, जिसे मल्लिका शेरावत ध्यान से देखती हैं और बीच-बीच में उनसे बातचीत भी करती नजर आती हैं. वीडियो की पृष्ठभूमि में फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'गहरा हुआ' भी सुनाई देता है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट या प्रमोशनल गतिविधि को लेकर साथ आए हैं.

तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ शेयर किया वीडियो:

'Something Exciting Coming Soon' ने बढ़ाई उत्सुकता

तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में सिर्फ "Something Exciting Coming Soon" लिखा है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह किसी फिल्म, म्यूजिक वीडियो, विज्ञापन, सोशल मीडिया सहयोग या किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ा है. ऐसे में फिलहाल इस वीडियो के पीछे की असली वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ इसे किसी नए प्रोजेक्ट का टीजर बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रचार अभियान से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).