बेटे के तलाक की अर्जी की खबर सुनकर बिगड़ी लालू की तबियत, तेजप्रताप अस्पताल के लिए हुए रवाना
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी को को अभी चंद महीने ही हुए है. लेकिन वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने जा रहा हैं. बेटे के इस फैसले की खबर सुनकर लालू यादव की तबियत बिगड़ गई है
पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी को अभी चंद महीने ही हुए है. लेकिन वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने जा रहा हैं. बेटे के इस फैसले की खबर सुनकर लालू यादव की तबियत बिगड़ गई है. जिसके बाद बड़ा बेटा तेज प्रताप यादव और उनके परिवार के लोग लालू यादव को देखने के लिए रांची के लिए रवाना हो गए है. आपको बता दें कि चारा घोटाले में सजा पाए लालू यादव इन दिनों जेल सजा काट रहे है और पिछले कुछ दिन से तबियत ठीक नहीं होने के कारण उनका रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बता दें कि करीब 6 महीने पहले ही तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की बड़े ही धूम -धाम से हुई थी. दोनों लोगों की शादी कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन अचानक से तेज प्रताप यादव द्वारा पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका जिस तरह से उन्होंने पत्नी से अगल होने को लेकर दायर की है. उसको लेकर सब को हैरान करके रख दिया है. क्योंकि चंद महीने में ही दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया कि वे अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहतें है. क्योंकि यदि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपनी याचिका में साफ शब्दों में कहां है कि वह ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं. इसलिए वे तलाक ले रहे हैं.यह भी पढ़े: ऐश्वर्या का होगा तलाक! लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने पटना अदालत में दी अर्जी
बता दें कि बेटे के इस फैसले से परिवार को सदमा लगा ही था. लेकिन इस फैसले से जिस तरह से लालू यादव की तबियत बिगड़ गई है. उसको देखते हुए यह कहां जा सकता है कि अब तक लालू यादव चारा घोटाला में सजा काट रहे है. इसके बाद भी वे विरोधियों से कभी नही डरे ऐसे में बेटे के इस फैसले को लेकर विरोधी पार्टियां उनसे सवाल करेंगी तो वे क्या जवाब देंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

