आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर एकता कपूर ने 'पूजा' के साथ शेयर किया ये मजेदार वीडियो
आयुष्मान खुराना अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' ने एक ऐतिहासिक शुरुवात की है और फिल्म निर्माता एकता कपूर के खुशी की कोई सीमा नहीं है और इसीलिए फिल्म निर्माता ने पूजी के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना नजर आ रहे है. ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है.
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) ने एक ऐतिहासिक शुरुवात की है और फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) के खुशी की कोई सीमा नहीं है और इसीलिए फिल्म निर्माता ने पूजी के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना नजर आ रहे है.
फिल्म की प्रतिक्रिया से अभिभूत, एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जहां वह ड्रीम गर्ल को डबल डिजिट ओपनिंग देने के लिए पूजा उर्फ आयुष्मान खुराना को धन्यवाद कह रही है. इस मजाकिया वीडियो को शेयर करते हुए यह बात कही.
टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों और वेब शो की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ अपनी गहरी छाप छोड़ने के बाद, ऐसी कोई भी स्क्रीन नहीं है जो कंटेंट क्वीन से अछूती है और अब एकता कपूर ने आयुष्मान खुराना अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' के साथ एक बात फिर जनता का दिल जीत लिया है.
ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है. आयुष्मान खुराना अभिनीत ड्रीम गर्ल देशभर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के दिलों को जीतते हुए आगे बढ़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

