गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा- जब 2013 में भ्रष्टाचार चरम पर था तब कोई प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानता था
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि साल 2013 का दृश्य मुझे याद है, भ्रष्टाचार चरम पर था, सीमाओं की सुरक्षा का कोई ठौर ठिकाना न था, आंतरिक सुरक्षा चरमाराई थी, महिलाओं की सुरक्षा ताक पर थी, प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था, तब लोगों को लगता था कि देश किस दिशा में बढ़ रहा है