डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा- आपके पास अच्छे पत्रकार हैं, काश मेरे पास भी ऐसे जर्नलिस्ट होते
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान भारतीय पत्रकारों के सवालों पर ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, 'आप ऐसे पत्रकारों को कहां से ढूंढकर लाते हैं?' ट्रंप ने पत्रकारों द्वारा भारत के अनुकूल सवाल पूछे जाने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और कहा, 'काश मेरे पास भी ऐसे पत्रकार होते.'