दिल्ली: बेखौफ बदमाशों ने द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला, देखें दिल दहला देने वाला Video
दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. मरने वाले का नाम नरेंद्र गहलौत (48) है. पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रही है. घटना शाम करीब साढ़े चार बजे ओल्ड पालम विहार रोड, निकट द्वारका मोड़ पर हुई. हत्या की वारदात को अंजाम नरेंद्र गहलौत के दफ्तर के ठीक सामने दिया गया.
दिल्ली (Delhi) में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. मरने वाले का नाम नरेंद्र गहलौत (48) है. पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रही है. घटना शाम करीब साढ़े चार बजे ओल्ड पालम विहार रोड (Old Palam Vihar Road), निकट द्वारका (Dwarka) मोड़ पर हुई. हत्या की वारदात को अंजाम नरेंद्र गहलौत के दफ्तर के ठीक सामने दिया गया. घटना के वक्त नरेंद्र गहलौत (Narendra Gehlot) कार में बैठा हुआ था. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फांसो के मुताबिक, 'घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हमलावरों की संख्या दो थी. वे मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. हमलावरों में से एक ने गोलियां चलाईं.' यह भी पढ़ें- दिल्ली: पति को था बीवी पर अवैध संबंध का शक, हत्या कर लाश के किए दर्जनों टुकड़े- सेप्टिक टैंक में फेंके.
देखें वीडियो-
This is in Delhi. Law and order has totally collapsed. Look at how the shooter is standing on top of a car and firing at a businessman in Dwarka. Wonder why home ministry is looking the other way. Shame. pic.twitter.com/X5nSRdQF3b
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) September 25, 2019
उन्होंने बताया, 'दूसरा मोटर साइकिल पर ही रहा. दोनों ने हेलमेट लगा रखा था. नरेंद्र गहलौत के ऊपर भी हत्या की कोशिश का मामला चल रहा था. नरेंद्र गहलौत ने कुछ साल पहले दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह हार गया.'
आईएएनएस इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

