केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अर्थव्यवस्था में मंदी को किया खारिज, कहा- 1 दिन में 3 फिल्मों ने कमाए 120 करोड़ रुपये, देखें Video
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारतीय अर्थवयवस्था में सुस्ती पर शनिवार को कहा, 'चूंकि मैं अटल जी की सरकार में सूचना व प्रसारण मंत्री था. इसलिए मूवीज से थोड़ा लगाव है मेरा. 2 अक्टूबर को तीन मूवीज रिलीज हुईं- वॉर, जोकर और सायरा. बॉक्स ऑफ़िस के कारोबार पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञ कोमल नहाटा के मुताबिक, उस दिन इन फ़िल्मों ने 120 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की कमाई की थी.'