देश

दिल्ली: ऑटो में जा रही थीं पीएम मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भाग गए बदमाश

दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक ताजा मामला शनिवार को सामने आया है. दरअसल, दिल्ली में बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिश्तेदार को ही अपना निशाना बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी का पर्स छीनकर फरार हो गए.

दिल्ली: ऑटो में जा रही थीं पीएम मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भाग गए बदमाश
पीएम मोदी और दमयंती बेन (Photo Credits-Twitter)

दिल्ली (Delhi) में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक ताजा मामला शनिवार को सामने आया है. दरअसल, दिल्ली में बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रिश्तेदार को ही अपना निशाना बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी (Damayanti Ben Modi) का पर्स छीनकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 56 हजार रुपये, 2 मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे. इस बीच, पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं, दमयंती बेन मोदी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लेडिज को अलर्ट रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि लेडिज को फायदा हो इसके लिए पुलिस और गवर्मेंट को कुछ करना पड़ेगा. यह भी पढ़ें- पीएम के भाई प्रहलाद मोदी पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने से हुए नाराज, थाने के बाहर धरने पर बैठे.

बताया जा रहा है कि दमयंती बेन मोदी सिर्फ छह घंटे के लिए दिल्ली आई थीं और इस दौरान वो स्नैचिंग का शिकार हो गईं. दमयंती बेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).