वरुण धवन ने पूरा किया अक्षय कुमार का 'बाला' चैलेंज, शेयर किया ये मजेदार Video
'हॉउसफुल 4' इन दिनों खबरों का हिस्सा बनी हुई है. फिल्म हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'शैतान का साला' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. गाने के सिग्नेचर स्टेप ने सोशल मीडिया की दुनियां में तहलका मचा दिया है, जहां अधिकांश अभिनेता इस गाने पर थिरकते हुए चैलेंज को पूरा कर रहे हैं और अब अभिनेता वरुण धवन ने भी 'बाला' के हुक स्टेप के साथ अक्षय कुमार का यह चैलेंज पूरा कर लिया है.
फिल्म 'हॉउसफुल' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी 'हॉउसफुल 4' (Housefull 4) इन दिनों खबरों का हिस्सा बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'शैतान का साला' (Shaitan Ka Sala) इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. गाने के सिग्नेचर स्टेप ने सोशल मीडिया की दुनियां में तहलका मचा दिया है, जहां अधिकांश अभिनेता इस गाने पर थिरकते हुए चैलेंज को पूरा कर रहे हैं और अब अभिनेता वरुण धवन ने भी 'बाला' के हुक स्टेप के साथ अक्षय कुमार का यह चैलेंज पूरा कर लिया है.
वरुण धवन का यह 'बाला' (Bala) चैलेंज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है. गीत 'शैतान का साला' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 1419 के 'बाला' के रोल में नजर आ रहे है और हर बार की तरह एक बार फिर अक्षय कुमार ने अपने हटकट अंदाज और डांस के साथ दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है.
This how i go to set everyday with #masterji. Kya step hain. Best of luck to bala @akshaykumar @kritisanon @Riteishd @thedeol @hegdepooja @kriti_official #houseful4 @farhad_samji pic.twitter.com/TW5ChMGbe6
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) October 12, 2019
यह भी पढ़ें : ‘हाउसफुल 4’ के एक्टर अक्षय कुमार ने ‘गुड न्यूज’ के कलाकारों के साथ पूरा किया ‘बाला’ चैलेंज
कॉमेडी से भरपूर 'हॉउसफुल 4' की कहानी पुनर्जन्म के इर्दगिर्द घूमते हुए नजर आएगी जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी.
'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हंसी के पटाखे फोड़ने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

