Diwali 2019: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी
देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. दीपावली के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई-शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई. आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें.'