प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 'आतंकवादी' कहने पर राहुल गांधी ने कहा- अपने बयान पर अभी भी कायम हूं
भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 'आंतकी' कहे जाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की है. झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप जो चाहें, वह करें. मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.