देश

तमिलनाडु: बोरवेल में गिरे 2 साल के मासूम सुजीत विल्सन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के एक बच्चे को बचाने के लिए प्रयास अभी भी जारी है. बच्चे का नाम सुजीत विल्सन है. न्यूड एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सुजीत विल्सन शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद रात में वह ट्यूब से भी नीचे गिरकर 70 फुट पर जाकर अटक गया.

तमिलनाडु: बोरवेल में गिरे 2 साल के मासूम सुजीत विल्सन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बोरवेल में गिरा 2 साल का मासूम (Photo Credits- ANI)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) जिले में 25 फीट गहरे बोरवेल (Borewell) में गिरे दो साल के एक बच्चे को बचाने के लिए प्रयास अभी भी जारी है. बच्चे का नाम सुजीत विल्सन (Sujith Wilson) है. न्यूड एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सुजीत विल्सन शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद रात में वह ट्यूब से भी नीचे गिरकर 70 फुट पर जाकर अटक गया. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजया भास्कर (C Vijayabaskar) ने शनिवार को कहा कि हम बोरवेल के अंदर ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन (Oxygen) की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि हमारे प्रयासों के बावजूद हम उसे उठा नहीं पा रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह से हम उसकी आवाज नहीं सुन सकते. रेस्क्यू की और टीमें अभी रास्ते में हैं. बता दें कि दमकल विभाग और अन्य लोग शुक्रवार शाम से ही बचाव के प्रयास कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- संगरुर के बोरवेल में फंसा 2 साल का नन्हा फतेहवीर सिंह हारा जिंदगी की जंग.

शुरुआत में बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया, लेकिन इलाका चट्टानी होने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया. इसे तोड़ने के प्रयास से कंपन पैदा होती है, जो बोरवेल के अंदर मिट्टी को धकेल सकती है, जिससे बच्चा और अधिक गहराई में पहुंच सकता है. बाद में बचाव दल ने एक विशेष उपकरण 'बोरवेल रोबोट' का इस्तेमाल किया, लेकिन वह भी सफल नहीं रहा.

आईएएनएस इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).