ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद दिग्गज नेता नाराज, पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
महाराष्ट्र में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई शिवसेना और कांग्रेस के मंत्रियों के नाराजगी की खबर आ रही है. वैसे तो कोई खुलकर नहीं बोल रहा है लेकिन सियासी गलियारे में इस बात की सुगबुगाहट तेज है. वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार के नेता भी मंत्री न बनने पर नाराज हैं. कांग्रेस में नेताओं की नाराजगी पर नजर डालें तो पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री नसीम खान, विधायक प्रणीति शिंदे, संग्राम थोपते, अमीन पटेल, रोहिदास पाटिल समेत कई ऐसे नेता हैं जो नाराज हैं. इसी बिच अपनी अपनी बातों को लेकर वे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलकात की. कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी अनदेखी की गई है. दो बार के विधायक मुंबई के अमीन पटेल कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनसे जूनियर विधायकों असलम शेख और वर्षा गायकवाड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, और उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.